रफीगंज: रफीगंज के राजद नेता महफुज आलम ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात, जताया शोक
प्रखंड क्षेत्र में राजद नेता महफुज आलम ने एक मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पूरी तरह परिवार के साथ खड़े हैं। रविवार रात्रि 10:30 बजे मुलाकात के दौरान महफुज आलम ने मृतक के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।