दतिया नगर: दतिया: झोपड़ी हटाने पहुंचे वन विभाग और पुलिस की बर्बरता, ग्रामीण की पिटाई, मासूम को पिता से किया अलग, वीडियो वायरल
दतिया के झड़िया ग्राम के पास भूता जंगल क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की कार्रवाई का शनिवार सुबह 10 बजे वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। करीब 12 दिन पुरानी इस घटना में एक ग्रामीण द्वारा बनाई गई झोपड़ी को अतिक्रमण मानते हुए वन विभाग औ पुलिस मौके पर पहुंची थी। ग्रामीण ने जगह खाली करने के लिए समय मांगा और आरोप लगाया कि बड़े माफियाओं पर कार्रवाई नहीं होती है।