स्वच्छ भारत मिशन( ग्रामीण )/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान कि प्रगति कि समीक्षा उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण मोतिहारी द्वारा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं प्रखंड समन्वयक के साथ की गई।
बैठक में निम्न निदेश दिए गए -
WPU निर्माण एवं उपयोग-
समीक्षा के दौरान पाया गया कि अभी भी 21 पंचायत में जमीन विवाद जगह के अभाव में wpu निर्माण का कार्य आरंभ नहीं हो सका है. विवाद को सुलझाकर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
27 पंचायत में निर्माण का कार्य चल रहा है जिसे 7 दिनों के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.
निर्मित अपशिष्ट पर संस्करण इकाई में 36 जगह पर अ क्रियाशील पाए गए जिसे क्रियाशील करने के लिए निर्देश दिया गया।
ई-रिक्शा एवं पेडल रिक्शा क्रियाशीलता - समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 101 ई रिक्शा जो की तकनीकी रूप से खराब हो गया है उसे मरम्मत कर चालू करने का निर्देश दिया गया, साथ ही 547 वार्डों में पेडल रिक्शा खराब रहने के कारण घर-घर से कचरा उठाव नहीं होने की सूचना प्राप्त हुई, सभी पेडल रिक्शा को एक सप्ताह के अंदर ठीक करने का निर्देश दिया गया।
सामुदायिक स्वच्छता परिसर की क्रियाशीलता- समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 58 स्वच्छता परिसर अ क्रियाशील है जिसे क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि यदि क्षेत्र भर्मण में पाया गया कि स्वच्छता परिसर में भूसा या अन्य पदार्थ रखा गया है तो
संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
सामुदायिक सोख्ता का निर्माण-
ग्राम पंचायत को प्रत्येक वार्ड में दो सामुदायिक soakpit का निर्माण का लक्ष्य है, जिसमें पाया गया कि अभी भी 3243 सामुदायिक संस्था का निर्माण नहीं किया गया है. इसे नियमानुसार निर्माण कराकर घरों को पाइप से जोड़कर किचन एवं बाथरूम से निकले ग्रे वॉटर का समुचित निपटान करने के लिए निर्देश दिया गया।
ग्राम पंचायत को भेजे गए राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र - समीक्षा के क्रम में निदेश दिया गया कि जिस ग्राम पंचायत से उपयोगिता प्रमाण पत्र लंबित है उसे 24.6.26 तक उपलब्ध कराकर भेज दे।
जानकारी दी गई है कि ग्राम पंचायत को स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं कर्मी के मानदेय के लिए राशि उपलब्ध करा दी गई है.
जिस पंचायत से अभी तक कर्मी का भुगतान दिसंबर 2025 तक का लंबित है उसे अविलम्ब अधियाचना भेज दें, ताकि ग्राम पंचायत को राशि उपलब्ध कराया जा सके।
SWM Rules 26- इस नियमावली के तहत बड़े कचरा उत्पादक को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया था जिसे चिन्हित कर एक सप्ताह के अंदर जिला को प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभीकरण के निदेशक एवं जिला समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान तथा जिला सलाहकार भी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
9 views | East Champaran, Bihar | Jun 21, 2026