मवाना: मवाना के मिल बाईपास पर बाइक सवार युवकों ने दो कारों और स्कूटी में की तोड़फोड़, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को दौड़ाया
Mawana, Meerut | Jul 7, 2026 सोमवार की देर रात लगभग 9:00 बजे मवाना के मिल बाईपास पर बाइक सवारी युवकों ने तांडव मचा दिया। इस दौरान बाईपास पर खड़ी दो कार वह एक स्कूटी में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। इस सूचना पर पहुंची मवाना पुलिस ने मौके पर एकत्र भीड़ को दौड़ा दिया और तोड़फोड़ करने वाले युवकों की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।