खंडवा नगर: ट्रांसपोर्ट नगर पर प्रशासन सख्त, 30 जून के बाद चलेगा बुलडोजर, मैकेनिकों ने कहा- नई जगह पर सुविधा नहीं
ट्रांसपोर्ट नगर में व्यवसायियों को बसाने की तैयारी निगम ने शुरू कर दी है। बुधवार 16 खोली क्षेत्र पहुंचकर निगम के उपायुक्त सचिन सिटोले ने व्यवसायियों को हिदायत देते हुए कहा कि 30 जून तक ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट हो जाए। वहीं मैकेनिकों ने कहा कि वहां कोई मूलभूत सुविधा नहीं है। इसलिए हम यही पर व्यवसाय करेंगे।