रफीगंज: रफीगंज थाना में एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक अंबरीष राहुल ने सोमवार को रफीगंज थाना परिसर में रफीगंज सर्किल के विभिन्न थानों में सोमवार रात्रि 8 बजे लंबित कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, शराबबंदी, साइबर अपराध तथा भूमि विवाद से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दी