बसंतपुर: भीमनगर में सहयोग शिविर: पंचायत विकास का मुद्दा छाया, लोगों की भीड़, स्वास्थ्य विभाग नदारद
भीमनगर पंचायत भवन कार्यालय में सहयोग शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया. जहां शिविर के प्रभारी सह वीरपुर डीसीएलआर मुकेश कुमार यादव की मौजूदगी में शिविर की कार्रवाई प्रारंभ हुई. पंचायत के विभिन्न वार्डों से लोग और प्रतिनिधि विभिन्न मुद्दों को लेकर शिविर में पहुंचे. शिविर में मुख्य रूप से राशन कार्ड, फसल की क्षति, जमीन से जुड़े मामले, स्वच्छता से जुड़े मामले