ग्वालियर गिर्द: महाराजपुरा थाने के विवाद पर गरमाई सियासत, तोमर समाज ने SP ऑफिस पहुंचकर FIR निरस्त व निष्पक्ष जांच की मांग की
महाराजपुरा थाना परिसर में राजीनामे के दौरान हुए विवाद और उसके बाद दर्ज FIR का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।इसी को लेकर तोमर समाज के लोग बड़ी संख्या में SP ऑफिस पहुंचे और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।लोगों का आरोप है कि शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी के साथ ही आरोपी जैसा व्यवहार किया गया और उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने की गलत FIR दर्ज कर दी गई।