शुजालपुर: तलाक का केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी
शीतलानगर कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय महिला ने अपने पति पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त की शाम करीब 4.30 बजे वह अपने बेटे निखिल के साथ मंडावर स्कूल से शुजालपुर सिटी लौट रही थी। कन्या शाला स्कूल के सामने नाई की दुकान के पास उसका पति सतीश नवीन मिला और गाली-गलौज कर