हुज़ूर: राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कर्मचारी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे
Huzur, Bhopal | Sep 18, 2024 दैनिक वेतन भोगी (दैवेभो) कर्मचारियों को विनियमित करने,दैवेभो एवं स्थाई कर्मियों की सेवाकाल में मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को नियुक्ति देने सहित 8 सूत्रीय मांगों को लेकर राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर दिया और विवि की गैलरी में धरना दे रहे हैं।