हुज़ूर: अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण को लेकर बोले स्कूल शिक्षा मंत्री- आप हमारे मेहमान बनकर आओगे तो क्या घर पर कब्जा करोगे
Huzur, Bhopal | Sep 18, 2024 अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि- नियमितिकरण क्यों होगा? अतिथि शिक्षकों का नाम क्या है'अतिथि'। आप हमारे मेहमान बनकर आओगे तो घर पर कब्जा करोगे क्या? स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि जहां गैप हैं, शिक्षक कम है वहां अतिथि शिक्षकों को लगाया जाता है|