हुज़ूर: भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के चलते भोपाल स्थित मंगलवारा के किन्नरों ने ली भाजपा की सदस्यता
Huzur, Bhopal | Sep 18, 2024 भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के चलते राजधानी भोपाल स्थित मंगलवारा के किन्नरों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है| पार्टी के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह,जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहित अन्य नेताओं ने किन्नर सुरैया के निवास पहुंचकर वहां मौजूद किन्नरों को पार्टी की सदस्यता दिलाई इस मौके पर इस समुदाय में भारी उत्साह देखने को मिला|