हुज़ूर: यूथ कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ बयान को लेकर कांग्रेस कार्यालय के सामने केंद्रीय मंत्री बिट्टू का फूंका पुतला
Huzur, Bhopal | Sep 18, 2024 भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने यूथ कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के द्वारा राहुल गांधी पर दिए बयान को लेकर पुतला फूंका। इस दौरान "मोदी शर्म करो" के नारे भी लगाए गए। बता दें केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के राहुल गांधी पर दिए गए बयान का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।