शाहाबाद गंगा घाट पर रविवार दोपहर 3 बजे सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से रायबरेली निवासी मनोज कुमार मौर्य (44) गहरे पानी में डूब गए। साथियों ने बचाने का प्रयास किया, जिसमें एक साथी को गोताखोरों ने सुरक्षित निकाल लिया। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने मनोज का शव बरामद किया। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।