मंडी: क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पंडोह में अग्निकर्म पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार और कार्यशाला का आयोजन
Mandi, Mandi | Mar 20, 2024 बुधवार को क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पंडोह में अग्निकर्म पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार और कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में प्रदेश भर से आए आयुर्वेद विभाग के 50 से अधिक डॉक्टरों ने भाग लिया। विशेषज्ञ के रूप में आए डॉ. उदय ने विद्धाग्नि यंत्र के द्वारा उपचार की सारी विधियों के बारे में प्रैक्टिकल जानकारी दी।