मंडी: मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं मतदाताओं के नाम- अपूर्व देवगन उपायुक्त मंडी
Mandi, Mandi | Mar 20, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 को मध्यनजर रखते हुए जिला मंडी की सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं होगा तब तक मतदान नहीं कर किया जा सकता है।