मंडी: लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जिले में नियंत्रण कक्ष की हुई स्थापना: उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन
Mandi, Mandi | Mar 20, 2024 लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जिला मंडी के समस्त दस विधानसभा क्षेत्रों और जिला मुख्यालय मंडी में नियंत्रण कक्षों की स्थापना की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस व्यक्ति, राजनीतिक दल और उम्मीदवार को निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार की कोई जानकारी लेनी हो तो वह यहां से प्राप्त कर सकता है।