मंडी: मातृ एवं शिशु केंद्र जोनल अस्पताल मंडी में विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस का हुआ आयोजन
Mandi, Mandi | Mar 20, 2024 मंडी के मातृ एवं शिशु केंद्र जोनल अस्पताल में बुधवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर की अध्यक्षता में विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सोनिया ने बताया कि यह दिवस सन 2007 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है, इस वर्ष इसकी थीम स्वस्थ मुख स्वस्थ शरीर है।