मंडी: 22 मार्च को होगा वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी का वार्षिक समारोह, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन करेंगे शिरकत
Mandi, Mandi | Mar 20, 2024 मीडिया समन्यवक डॉ चमन ने बताया कि वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 22 मार्च को आयोजित किया जाएगा। समारोह में डिप्टी कमिश्नर मंडी अपूर्व देवगन बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में अकादमिक सत्र 2023- 24 में एनसीसी, रोवर रेंजर, एनएसएस, खेलकूद व मेधावियों को सम्मानित करेगें।