खुरई: उपज मंडी के पास पेशी से लौट रहे पिता-बेटों सहित 5 पर घात लगाकर रॉड-डंडों से हमला, 3 गंभीर सागर
Khurai, Sagar | Aug 8, 2026 शुक्रवार रात को पेशी से लौट रहे पिता व 2बेटों सहित 5लोगों पर दूसरे पक्ष के लगभग 8लोगों ने उपज मंडी के पास लोहे की राड और डंडो से हमला कर दिया,जिसमें सभी 5 घायल हो गये,इनमें से 3 को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है,घायल युवक ने बताया कि 2साल पहले त्रिलोक यादव से हुए विवाद की पेशी थी, उन्हीं लोगों किया हमला,शनिवार सुबह 10 बजे शहरी थाने में मामला दर्ज