बहराइच: जौहरा इलाके में अवैध खनन पर प्रशासन ने किया छापा, 1 जेसीबी और 2 डंपर किए सीज
बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र इलाके में ऊंचवापुरैनी/जौहरा में प्रशासन ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई में 1 जेसीबी मशीन और 2 डंपर सीज किए गए। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला खनन अधिकारी को मिली थी जानकारी। मंगलवार को जानकारी देते हुए जिला खनन अधिकारी ने बताया कि एक जेसीबी मशीन व दो डंपरों को सीज किया गया है।