सैदपुर: सघन त्रिस्तरीय जांच को धता बताकर टाउन नेशनल में UPTET परीक्षा देते हुए मुन्ना भाई धराया, दे चुका था पहली पाली की परीक्षा
सैदपुर नगर स्थित टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में चल रही यूपी टीईटी की परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी के ईकेवाईसी सत्यापन में अभ्यर्थी द्वारा किया गया फर्जीवाड़ा सामने आने और मुन्ना भाई के पकड़े जाने पर हड़कंप मच गया। प्रकरण को लेकर बाद में कॉलेज प्रशासन ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने किए जाने की माँग की।