बैराड़: हर घर तिरंगा अभियान के तहत बैराड़ नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे
मध्यप्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में बुधवार दोपहर 12 बजे तक बैराड़ नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा संदीपिनी विद्यालय से शुरू की गई जो पोहरी-मोहना रोड, भदेरा माता मंदिर चौराहे से होते हुए वापिस संदीपिनी विद्यालय पर ही समापन किया गया।