दुधि: बोलता करम गांव के पास बाइक गड्ढे में गिरी, परिवार के चार लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी
दुद्धी तहसील क्षेत्र के बोलता करम गांव के पास बुधवार को बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गड्ढे में पड़े परिवार को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।