हरियाणा के सोनीपत से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग कपड़ा व्यापारी शिवचरण रतन गुप्ता का निधन हो गया। उनकी तीनों बेटियां अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल होने नहीं पहुंचीं। ऐसे में वृद्धाश्रम के कर्मचारियों ने ही उनका अंतिम संस्कार किया।
बता दें कि महाराष्ट्र निवासी शिवचरण रतन गुप्ता कभी बड़े कपड़ा व्यापारी थे। करीब डेढ़ साल पहले वे अपनी पत्नी मीना गुप्ता के साथ सोनीपत के एक वृद्धाश्रम में रहने आए थे। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। उनका कोई बेटा नहीं था और उन्होंने अपनी तीनों बेटियों को पढ़ा-लिखाकर आत्मनिर्भर बनाया। इनमें से दो बेटियां अध्यापिका हैं।
Sadar, Lucknow | Aug 6, 2026