सांगानेर: जयपुर ग्रामीण के कालाडेरा में बड़ा हादसा: बेकाबू बोलेरो बिजली पोल से टकराई, थार पर गिरा तार, अचानक लगी भीषण आग
जयपुर ग्रामीण के कालाडेरा अक्षरधाम स्कूल के पास एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार और बेकाबू बोलेरो बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर के बाद बिजली का तार टूटकर सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी पर जा गिरा। तार गिरते ही थार में आग लग गई और देखते ही देखते वाहन धू-धूकर जलने लगा। वहीं हादसे के दौरान बोलेरो भी आग की चपेट में आ गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।