सिंघेश्वर: शराब और दुर्व्यवहार के आरोप में सिंहेश्वर मंदिर न्यास के सदस्य बर्खास्त
बिहार के मधेपुरा में सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्य संजीव कुमार ठाकुर को गंभीर आरोपों के बाद पद से हटा दिया गया है। उन पर मंदिर परिसर में शराब सेवन और अमर्यादित व्यवहार का आरोप था। जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद धार्मिक न्यास पर्षद् ने यह कार्रवाई की। अब उनकी जगह अमरनाथ ठाकुर उर्फ लाल बाबा को नया सदस्य बनाया गया है।