ग्वालियर गिर्द: महिला की लाश श्मशान में जलने वाली थी, पुलिस पहुंची तो खुला संदिग्ध मौत का मामला
ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र स्थित गुढ़ा-गुढ़ी का नाका मुक्तिधाम में एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने समय रहते पहुंचकर महिला का अंतिम संस्कार रुकवा दिया। मामले की जानकारी मंगलवार सुबह 9 बजे सामने आई। महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही थी।