मीरगंज: थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 15-15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान ए एन ए रोड मढ़ी के 100 कदम आगे से दो आरोपियों को 15 - 15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान वीरेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी रोलमेल पोस्ट जुडेली थाना पाटी जिला चंपावत उत्तराखंड और प्रदीप कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी ग्राम बड़ेत पोस्ट झुडेली थाना पाटी जिला चंपावत उत्तराखंड के रूप में हुई है।