मीरगंज: थाना मीरगंज पुलिस ने 500 ग्राम अफीम,500 रूपये नगद,और एक एंड्रॉयड मोबाइल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
थाना मीरगंज पुलिस ने चैकिंग के दौरान नदीम निवासी ग्राम गुलड़िया थाना मीरगंज को हुरहुरी रोड पर एम. एस० रिसोर्ट के पास से गिरफ्तार किया। जिसके पास से 500 ग्राम अफीम, 500 रुपए नगद और एक एंड्राइड मोबाइल बरामद हुआ। अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 25 लाख रुपए है।आरोपी नदीम ने पुलिस को पूछताछ में बताया की यह अफीम मुबारिक व जाहिद निवासी ग्राम गुलड़िया की है।