मीरगंज: ग्राम प्रधान, पति और उनके पुत्रों की गिरफ्तारी के संबंध में लेखपाल संघ उपशाखा मीरगंज ने तहसील परिसर में दिया धरना
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा मीरगंज के बैनर तले तहसील के लेखपालों ने तहसील में शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। लेखपालों ने बताया कि उनके साथी लेखपाल गिरंद सिंह के साथ चक मार्ग की पैमाइश के दौरान शुक्रवार को प्रधान, प्रधान पति और उसके पुत्रों ने मारपीट की है। इस पर थाना शीशगढ़ में मुकदमा भी पंजीकृत हुआ है। उसके बावजूद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई