मीरगंज: थाना मीरगंज के गांव जाम में प्रधानपति पर गांव के विपक्षियों ने किया जानलेवा हमला, फायरिंग में प्रधानपति बाल बाल बचे।
थाना मीरगंज के गांव जाम में विपक्षियों ने बैठक में बैठे प्रधानपति और उसके परिवारजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की गई।जिसमें प्रधान पति समरपाल गोली लगने से बाल बाल बच गए। इस मामले में प्रधान पति ने गांव के ही विपक्षियों पर जिसमे 12 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।