पिंड्रा: बड़गांव में घर के बाहर खड़ी नई बाइक चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वाराणसी में शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसमें एक चोर घर के बाहर खड़ी नई हीरो होंडा की बाइक लेकर फरार हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर बताया गया कि यह वीडियो बड़ा गांव थाना क्षेत्र का है जहां घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल को चोर ने चुरा लिया और इसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है।