द्वारका जिला के जेल बेल सेल की पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मनीष उर्फ शंकर के रूप में हुई है। यह नजफगढ़ इलाके का रहने वाला है। इसके पास से उत्तम नगर थाना इलाके से चुराई गई मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है।