द्वारका जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की टीम ने लूटपाट के मामले में फरार चल रहे एक वांटेड को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान राघवेंद्र के रूप में हुई है। यह मनसाराम पार्क का रहने वाला है। अभी यह उत्तम नगर इलाके में छुपकर रह रहा था। इसके खिलाफ उत्तम नगर थाना में 2016 में दर्ज हुए मामले में द्वारका कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था।