द्वारका: मटियाला व परमपुरी से बिंदापुर थाना पुलिस के हत्थे चढ़े 3 शराब तस्कर ,62 कार्टन अवैध शराब बरामद
बिंदापुर थाना पुलिस ने मटियाला व परमपुरी इलाके से तीन शराब तस्करो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्करो की पहचान पवन निवासी मटियाला ,विक्की निवासी रघुवीर नगर और सुनील सिंह निवासी परमपुरी के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके पास से 62 कार्टन अवैध शराब बरामद की है। तस्कर पवन के ऊपर 3 जबकि विक्की के ऊपर अवैध शराब तस्करी का एक मामला दर्ज़ है।