पीलीभीत: शारदा नदी में कटाव से बचाने के लिए रातभर जुटे रहे दो गांवों के ग्रामीण
पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र में शारदा नदी का बहाव इस बार राणाप्रतापनगर गांव के समीप होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। नदी ने राणाप्रतापनगर और नहरोसा गांव को बचाने के लिए वर्षों पहले बनाए गए डौले को अपनी चपेट में लेकर कटान शुरू कर दिया है। मंगलवार रात कटान की सूचना पर दोनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पूरी रात डौले को बचाने के लिए जुटे