प्रयागराज: प्रयागराज जंक्शन पर आरपीएफ थाने के सामने लगा लोगों का जमावड़ा
शुक्रवार की रात खुल्दाबाद थाना अंतर्गत प्रयागराज जंक्शन के पास आरपीएफ थाने के बाहर वकील और पुलिस में हुई मारपीट।मौके पर खुल्दाबाद थाने की पुलिस भी मौजूद।वकील से पूछने पर पता चला एस आई सुधीर राय ने वकील को थप्पड़ मारा,जिससे प्रयागराज जंक्शन पर आरपीएफ थाने के सामने लोगों का जमावड़ा लग गया।लोगों की मांग थी कि, सुधीर राय पर कार्रवाई हो और वकील को छोड़ दिया जाए।