प्रयागराज: पहलवान वीर बाबा मंदिर के पास से कीडगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना कीडगंज पुलिस ने 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 चाकू बरामद किया गया है। थाना कीडगंज ने नामजद वांछित अभियुक्त विजय ठाकुर को मुखबिर की सूचना पर आज पहलवान वीर बाबा मन्दिर के पास थाना क्षेत्र कीडगंज से गिरफ्तार किया। कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 चाकू बरामद किया गया।