प्रयागराज: सुभाष चौक पर मतदाता जागरूकता को लेकर आठ हजार छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बना कर मतदान के लिए लोगो को किया जागरूक
लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सुभाष चौक के चारों ओर मानव शृंखला बनाई गयी है। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम स्वीप के तहत छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाई और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से छात्र- छात्राओं ने हाथ में पोस्टर और झंडा लेकर पहुँचे।