प्रयागराज: BJP के स्थापना दिवस पर शहर दक्षिणी में कैबिनेट मंत्री नंदी ने बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों के साथ की बैठक
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 210 पर बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक की गई। बूथ पर रहने वाले मतदाताओं से जनसंपर्क कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।