जगदलपुर: बस्तर जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में निर्वाचित होने के उपरांत जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया किया गया। दोनों पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र भरा गया जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए एक नामांकन दाखिल होने पर निर्धारित समय अवधि के उपरांत वेदवती कश्यप को जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई।