जगदलपुर: श्रीमती वेदवती कश्यप निर्विरोध बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुईं
बुधवार को दोपहर 1:00 बजे जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई जिसमें सभी जिला पंचायत सदस्यों ने सर्वसम्मति से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप को दोबारा निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित किया। बता दें कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप,पूर्व सांसद दिनेश कश्यप की धर्मपत्नी हैं ।