जगदलपुर: राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने जगदलपुर में महापौर संजय पांडेय के निवास पर की मुलाकात
राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डे जगदलपुर पहुंचे। जहां वह महापौर संजय पाण्डे के निज निवास पहुंचकर संजय पाण्डे को महापौर निर्वाचित होने की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। महापौर संजय पांडे ने सांसद संतोष पाण्डे का आभार व्यक्त किया और सतत मार्गदर्शन की अपेक्षा की बात कही।