सिकंदराराऊ: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, गैर हाजिर स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन पर रोक
जनपद हाथरस की सिकंदरा राऊ तहसील क्षेत्र के कस्बा हसायन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव राय द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेख व रजिस्टर चेक करते समय डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों केअनुपस्थिति पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अनुपस्थित दिनांक के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।