बिछिया: बिछिया थाने में दशहरे पर हुआ पारंपरिक शस्त्र पूजन, विधायक नारायण सिंह पट्टा भी हुए शामिल
बिछिया थाना परिसर में पारंपरिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया,जहां पुलिस परिवार ने विधि-विधान के साथ शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। मंगलवार 20 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे तक चले इस कार्यक्रम में बिछिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण सिंह पट्टा भी शामिल हुए और शस्त्र पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान शस्त्र पूजन को रेखांकित कर प्रमुखता से चर्चा की गई l