जमुई: जमुई स्टेशन के 'May I Help You' डेस्क पर सोते मिले जीआरपी जवान, सुबह 7 बजे वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
Jamui, Jamui | Jun 26, 2026 किउल-जसीडीह रेलखंड के जमुई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। बुधवार रात करीब 12:50 बजे ड्यूटी के दौरान 'May I Help You' डेस्क पर एएसआई पप्पू सहनी और एक महिला पुलिसकर्मी सोते मिले। शुक्रवार सुबह 7 बजे इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला चर्चा का विषय बन गया। यात्रियों ने लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है।