मैनपुर: शनिवार को बिलासपुर के गरियाबंद पुलिस से मिली जानकारी, जाली अंक सूची लगाने का मामला थाने तक पहुंचा, हो रही है जांच
आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में जाली अंक सूची नियुक्ति का एक और मामला थाना पहुंचा है. वंचित अभ्यर्थी ने लिखित शिकायत देकर बताया कि अभ्यर्थी ने किस तरह से जाली सर्टिफिकेट बनवाया. वहीं दावा-आपत्ति के निराकरण में शिक्षा विभाग ने भी जाली दस्तावेज संलग्न कर चयन समिति को गुमराह किया. मामले की प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी पाई गई है, जिसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया रोक दी गई