मैनपुर: रविवार को शाम 7:00 बजे गरियाबंद पुलिस ने गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे युवक को किया गिरफ्तार
गोबरा नवापारा के एक युवक को पुलिस ने 20 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बस स्टैन्ड के पास गाँजा बेचने ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताक्ष की तो उसने अपना नाम कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा बंजारे पिता मनमोहन बंजारे ग्राम रोहिना थाना राजिम का होना बताया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।