पिथौरागढ़: कैलाशमानसरोवर यात्रा के प्रथम दल का आईटीबीपी ने भव्य स्वागत किया
रविवार लगभग 6:00 बजे मिली जानकारी अनुसार कैलाश मानसरोवर यात्रा की प्रथम दल आज गुंजी पहुंचा। इस दौरान आईटीबीपी के साथ ही स्थानीय लोगों ने दल के यात्रियों का भव्य स्वागत किया। उच्च हिमालई क्षेत्र पहुंचने पर यात्री काफी उत्साहित दिखे। अगले दो दिनों तक कैलाश मानसरोवर यात्रा का दल गूंजी में रहेगा जहां मेडिकल के साथ ही यात्रियों को मौसम के अनुरूप ढाला जाएगा।